खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापडी द्वारा पंचायती चुनावों में सत्ता के दुरुपयोग एवं शासन-प्रशासन की मिलीभगत से चुनाव को प्रभावित करने के विरोध में किया गया।
इस दौरान विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि प्रदेशभर में पंचायती चुनावों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ठेस पहुँचाते हुए सत्ता पक्ष द्वारा धांधली से प्रभावित किया गया है।साथ ही उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नानकमत्ता व सितारगंज में जीते हुए प्रत्याशियों को पराजित दिखाकर तीसरे नंबर के प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया गया।
हालांकि नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान खुलेआम शासन-प्रशासन की मिलीभगत से पुलिस की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया और उनके साथ मारपीट की गई।
बेतालघाट में खुलेआम गोलीबारी की गई।बाजपुर में गुंडागर्दी कर चुनाव को प्रभावित किया गया।
द्वाराहाट में पुलिस प्रशासन के सामने पथराव किया गया।
रुद्रप्रयाग में एक वोट को निरस्त कर कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित घोषित कर दिया गया। वहीं
विधायक कापड़ी ने कहा कि जहां राज्य सरकार की जिम्मेदारी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने की होती है, वहीं सरकार स्वयं चुनावों में हस्तक्षेप कर रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बजाय सत्ता पक्ष ने गुंडागर्दी और अराजकता को बढ़ावा दिया है।कांग्रेस पार्टी इस लोकतंत्र की हत्या और सत्ता द्वारा किए जा रहे दमन की घोर निंदा करती है और जनता से आह्वान करती है कि वे इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें।
विधायक भुवन चन्द्र कापड़ी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा मुख्य चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
