लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक के होटल में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर भड़के पूर्व विधायक


लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के होटल में चंपावत पुलिस बिना सूचना व लिखित आदेश के छापा मारने पहुंच गई। पुलिस के होटल में छापा मारने की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अपने होटल पर पहुंचे जहां पूर्व विधायक फर्त्याल पुलिस टीम पर भड़क गए।उनके द्वारा सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा से लिखित आदेश दिखाने की बात कही गई ।जिस का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था। पूर्व विधायक का कहना था अगर पुलिस को छापेमारी करनी है तो नियम कानून के तहत करें लिखित आदेश ले कर आए उसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई कर सकती है। जानकारी के मुताबिक पुलिस शिक्षक नेता के घर हुए हमले के मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को ढूंढने यहां पहुंची हुई थी। पूर्व विधायक का कहना है पुलिस आए सर्च करें लेकिन नियम के अनुसार यहां पर आए इस प्रकार से पुलिस की मनमानी ठीक नहीं है। मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।