थराली विकासखण्ड के बैनोली गांव के ठीक ऊपर ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले किनारे पर बनी सुरक्षा दीवार गांव की आबादी और आवासीय मकानों के लिए खतरा साबित होती जा रही है पिछले लंबे समय से बीआरओ द्वारा इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवारों के निर्माण किया जा रहा है और हर बरसात में ये सुरक्षा दीवार गांव की आबादी और आवासीय मकानों के लिए नासूर बनती जा रही हैं इस बरसात भी बैनोली गांव के पैदल मार्ग से सटी सुरक्षा दीवार भारी बारिश के चलते बैठ गयी और इन दीवारों से पत्थर गिरने के चलते रास्ते के ठीक नीचे बने आवासीय मकानों ,गौशाला और पैदल राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है रविवार रात जहां ग्रामीणों ने खतरे को भांपते हुए स्थानीय प्रशासन के आदेश पर सुरक्षित स्थानों का रुख किया वहीं सोमवार को उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट,ने बीआरओ के अधिकारियों संग मौके का मुआयना किया इस दौरान प्रशासन के साथ नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित,नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे
उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने बीआरओ को अतिशीघ्र धंसाव वाले स्थान से पत्थरो को किनारे कर जल्द से जल्द मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए और ग्रामीणों की रायशुमारी के अनुसार कार्य कराए जाने को लेकर आश्वस्त किया
