जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला सभागार में ’’सदभावना दिवस’’ के अवसर पर अधिकारियों/कर्मचारियों को भावनात्मक एकता एवं सदभावना बनाये रखने की शपत दिलाई।

उन्होंने कहा कि सभी लोग जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद व भाषावाद को छोडकर भावनात्मक एकता एवं सदभावना को बनाये रखने का संकल्प लें, साथ ही हमेशा अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करें ताकि देश की एकता एवं अखण्डता बनी रहे।