नैनीताल जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरमवाल पहुची हल्द्वानी के बीजेपी कार्यालय जहाँ उनका कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम का आज आधिकारिक ऐलान कर दिया गया। लंबे समय से विवादों और कानूनी अड़चनों में फंसे इस चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है नैनीताल जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष पद पर देवकी बिष्ट को विजयी घोषित किया गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद हाल ही में परिणाम पर रोक लगी हुई थी। चुनाव वाले दिन देर रात मतगणना पूरी कर वोटों को सुरक्षित रखा गया था। आज औपचारिक रूप से परिणाम घोषित किए गए, जिसमें बीजेपी समर्थित प्रत्याशी दीपा दर्मवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष और देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और उनके पति, निवर्तमान नैनीताल जिला पंचायत उपाध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता, आनंद दर्मवाल, अपने समर्थकों के साथ हल्द्वानी स्थित बीजेपी कुमाऊं संभाग कार्यालय पहुँचे। यहाँ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बीजेपी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
दीपा दर्मवाल ने अपनी जीत को पार्टी और जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पूरे नैनीताल जिला पंचायत क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा बीजेपी कार्यकर्ताओं में इस जीत से खासा उत्साह देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प भी लिया।
कुल मिलाकर, लंबे इंतजार के बाद नैनीताल जिला पंचायत को नया नेतृत्व मिल गया है और अब सभी की निगाहें नवनिर्वाचित टीम के कामकाज पर टिकी रहेंगी।