स्व.मंगला देवी सुंद्रियाल विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से आयोजित स्व.मंगला देवी सुंद्रियाल विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। गढ़वाल विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में हो रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में श्रीनगर और पौड़ी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो.जे.पी.मेहता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि सफलता के लिए अपनी क्षमताओं को पहचानकर लक्ष्य तय करना और समर्पण भाव से कार्य करना जरूरी है। प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गो में खेली जा रही है। इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन संजय रावत,कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष कोठियाल सहित रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन एस.पी.घिल्डियाल,रोटेरियन ओ.पी.गोदियाल,रोटेरियन के.के.गुप्ता,रोटेरियन डॉ.राजेंद्र भंडारी,रोटेरियन के.बी.थपलियाल,रोटेरियन अनिल ढौंडियाल,रोटेरियन भानु प्रताप सिंह पंवार,रोटेरियन आशीष सुंद्रियाल,रोटेरियन मनोज त्रिवेदी और रोटेरियन सीताराम बहुगुणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन मो.आशिफ ने किया।