शिविरपौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आगामी 31 अगस्त शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज डडोली थलीसैंण में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर ट्रस्ट द्वारा लगातार चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा है और इस बार यह आठवां शिविर होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लोग अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं,ऐसे में इस शिविर का उद्देश्य विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक जांच सुविधाओं को गांव तक पहुंचाना है। शिविर में उपलब्ध सेवाएं-जनरल फिजिशियन द्वारा स्वास्थ्य परामर्श,स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच,नेत्र विशेषज्ञ द्वारा आंखों की जांच,फेफड़ों की जांच एवं श्वसन रोग परामर्श,हड्डी रोग विशेषज्ञ से उपचार,बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों की जांच,आधुनिक मशीनों द्वारा सभी प्रकार के टेस्ट निःशुल्क लिवर की जांच। ग्रामीणों की सुविधा के लिए शिविर में अत्याधुनिक जांच मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि सही समय पर रोगों की पहचान और उपचार संभव हो सके। ट्रस्ट अध्यक्ष विजय रावत ने अपील की है कि ग्रामीण,महिलाएं,बुजुर्ग और बच्चे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। इस पहल से न केवल ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिलेगा,बल्कि उन्हें समय पर रोग की पहचान कर उसका इलाज कराने की जागरूकता भी प्राप्त होगी।
स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डडोंली में 31 अगस्त को आयोजित होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य
