विंडल्स प्रिसिजन कंपनी के श्रमिक की संदिग्धावस्था में मौत, समाजसेवी सुशील गाबा डटे परिजनों के साथ

रूद्रपुर- सिडकुल सेक्टर 06 स्थित विडल्स प्रिसिजन कंपनी के श्रमिक खान चन्द्र श्रीवास्तव की संदिग्धावस्था में मौत के मामले में समाजसेवी सुशील गाबा पूरी तरह से कंपनी श्रमिक खान चन्द्र श्रीवास्तव के परिजनों के साथ खड़े नजर आये। विगत दिवस हुयी इस घटना के बाद सबसे पहले कंपनी परिसर पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा नें मृतक के पुत्र पंकज श्रीवास्तव एवं अन्य परिजनों के साथ उद्योग परिसर में पहुंचें। वहां सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालनें के बाद तहरीर देने तथा पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचानें व पुलिस अधिकारियों से परिजनों की वार्ता कराकर परिजनों से पूरे मामले के विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी आदि प्रदान करायी। श्री गाबा ने देहरादून गये विधायक शिव अरोरा से परिजनों की वार्ता कराकर उन्हें भी सारे मुद्दे की जानकारी दी। विधायक शिव अरोरा ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर मामले को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिये।

आज प्रातः मी उन्होनें पोस्टमार्टम हाउस जाकर समयानुसार पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही संपादित करायी। समाजसेवी सुशील गाबा ने इस पूरे मामले में कंपनी प्रबंधन के गैरजिम्मेदार व्यवहार की आलोचना की है। श्री गाबा ने कहा कि कल भी कंपनी प्रबंधन में परिवार को सांतत्वना देने तक में कोताही बरती गयी। आज सुबह से मृतक के परिजनों के साथ पूरी रेशमबाड़ी के लोगो के साथ ही वह स्वयं मौजूद है, लेकिन कंपनी प्रबंधन का कोई अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद नहीं है। जिस खान चन्द्र जी ने अपनी पूरी जवानी कंपनी को तरक्की देने में लगा दी. उसकी संदिग्धावस्था में मौत होने पर कंपनी को शोक में 1 दिन के लिये बंद तक न करना और कंपनी अधिकारियो का न पहुंचना निश्चित ही निदंनीय है।

इस दौरान हैप्पी रंधावा, रोहताश कुमार, प्रेम प्रकाश, योगेश कुमार, रोहित, मनीष आदि मौजूद थे।