डीडीहाट/पिथौरागढ़।
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर (डीडीहाट) में “हिमालय बचाओ” अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रेमलता पंत ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. रश्मि, डॉ. शिखर, डॉ. अनुलहुडा, डॉ. सारिका वर्मा, डॉ. विवेक, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शुभम, डॉ. मनीष नेगी, डॉ. मुकेश सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं में जमन सिंह, नवीन भट्ट, दिनेश मेहता, राजेंद्र कन्याल, भूपाल सिंह, संजय, लक्ष्मी, रीना कन्याल, सोनी बिष्ट, सुरेन्द्र मेहता, सुन्दर ऐरी, दिनेश, धीरज, सौरभ, सागर, प्रेरणा, खुशबु, मीना आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विश्व के लिए जीवनदायिनी धरोहर है, जिसकी रक्षा करना हम सबका परम दायित्व है।
