सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर मुस्तेद मित्र पुलिस


कोटद्वार- पौड़ी जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
जिस पर समस्त थाना यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले
3 शराबी वाहन चालकों (यातायात कोटद्वार–02, श्रीनगर–01) तथा 02 नाबालिग चालकों (कोटद्वार-02) के वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। पौड़ी पुलिस द्वारा ड्रंक एण्ड ड्राइव, ओवरलोडिंग व रैश ड्राइविंग करने वाले चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है.।

गौरतलब है कि जहां एक और जनपद पौड़ी की मित्र पुलिस लगातार अपने फर्ज को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर असमाजिक तत्व बेखोफ होकर शराब के नशे में अपने वाहन चला रहे हैं। जिस पर मित्र पुलिस अपना चाबुक चलाकर उनके होश ठिकाने लगाने में कोई कसर नही छोड़ रही है।