श्रद्धा भावना से किया गणपति विसर्जन


गदरपुर । श्री शिव पार्वती मन्दिर कमेटी आवास विकास द्वारा श्री गणेश जन्मोत्सव के मौके पर पूजा अर्चना एवं प्रार्थना के उपरांत गणपति विसर्जन किया गया । जिसमे मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पं राजीव गौतम द्वारा पूजा अर्चना कर गणपति जी से सभी की खुशहाली की प्रार्थना की ।
मन्दिर कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम से गणपति विसर्जन किया गया । इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राकेश भुड्डी,महामंत्री सतीश छाबड़ा,कोषाध्यक्ष रमन छाबड़ा,उपाध्यक्ष निर्मल नारंग , धीरज ईशपुजानी,हरीश रल्हन, आकाश कोचर,दीपक ग्रोवर,
रिया गुम्बर,संध्या गोयल पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्डी , राधा,इन्दू गोल्डी गंभीर,रजनी बांगा,शीतल कालड़ा सहित पदाधिकारीगण,महिला मंडल,युवा मंच एवं वार्डवासी उपस्थित रहे ।