रुद्रपुर महानगर कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए ए आई सी सी दिल्ली से बनाए गए पर्यवेक्षक का सोमवार को सुबह रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया

इस से पूर्व दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने रुद्रपुर महानगर के पर्यवेक्षक डॉक्टर नरेश कुमार का फूल मालाएं पहनाकर एवं बुके प्रदान कर भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीपी शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता अनिल शर्मा, दीपक कुमार, योगेश कुमार, महेंद्र श्यामपुरिया, दिनेश मौर्य, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे ।