Tuesday 14/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, समाजसेवी गाबा, रेलवे पुलिस व नागरिक पुलिस पहुंची मौके परनारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल-गढ़वाल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर मंथन,गूंजेगी युवा विचारों की ताकतगढ़वाली सिनेमा में आस्था और संघर्ष की नई गूंज-बैमि शक की शूटिंग पौड़ी की वादियों में,संस्कृति और संवेदनाओं का अद्भुत संगमस्वच्छता से सेवा तक-श्रीनगर मंडल में गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का भव्य समापन,अलकेश्वर घाट से गूंजा जनसेवा का संकल्पमुख्यमंत्री घोषणा और राज्य योजनाओं से सुदृढ़ हुई ग्रामीण कनेक्टिविटीबुलेट का शौक बना अपराध की वजह,नाबालिगों ने रची चोरी की वारदातडिजिटल जनगणना के लिए महापौर ने स्वयं की स्व-गणनाजेसीज पब्लिक स्कूल में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन
Uttarakhand News

विधायक शिव अरोरा ने पुलिस चौकी से आवास विकास शिव शक्ति मन्दिर होते हुऐ अटरिया मोड़ तक जाने वाले 1.2 किलोमीटर सीसी मार्ग का किया लोकार्पण

रुद्रपुर।विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना से स्वीकृत आवास विकास पुलिस चौकी से शिव शक्ति मन्दिर होते हुऐ अटरिया रोड तक सीसी मार्ग का लोकार्पण नारियल फोड़कर किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा 1.2 किलोमीटर मार्ग का निर्माण जो पिछले 12 साल से नही हुआ था, उसको हमने राज्य योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया और 1.62 करोड़ की लागत से इस मार्ग को स्वीकृत करवाया, जो बनकर तैयार हो गया है। जिसको विधायक शिव अरोरा द्वारा लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया,उन्होंने कहा पहले यह रोड डाबर होती थी, जो बरस होते ही आधे आधे फिट पानी मे डूबी होती थी, जिससे यहाँ का व्यापार व जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था मगर वर्तमान समय मे यह रोड सीसी व दोनों और इंटरलॉकिंग टाइल बनने से काफ़ी सुन्दर और मजबूत नजर आ रही है, वही आवास विकास पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा का जगह जगह फूलमालाओ से स्वागत हुआ, जहाँ रोड बनने से जनता काफ़ी खुश नजर आयी उनको गड्डो व जलभराव से निजाद मिली जिसके बाद से अवगमन सुगम हो गया है।
विधायक शिव अरोरा ने बोले जनता से किया हर वादा पूरा किया जा रहा और जनता के भरोसे को हमेशा कायम रखने का प्रयास आपके विधायक द्वारा सदैव किया जायेगा। उन्होंने कहा आगे भी जो बचे कार्य है उनको भी जल्द पूरा किया जायेगा।

इस दौरान राजेश जग्गा, रमेश कालरा, कस्तूरी लाल तागरा, निमित्त शर्मा, राधेश शर्मा, नितेश गुप्ता, किरन विर्क, राजेश कामरा, उमेश पासरीचा, संदीप राव, मनोज मदान, राजीव कामरा, बिट्टू मिश्रा, परवेज खान, मोर सिंह यादव, सतनाम सिंह, रेनू जुनेजा, आशा मुंजाल, मनोज वर्मा, प्रेम सिंह,गौरव कुशवाहा, मोहित चड्डा,मयंक कक्कड़, विष्णु सिंह, धीरेश गुप्ता, एमपी मौर्य, भीमसेन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close