Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत


गदरपुर । हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आकर युवक की मौके पर मौत
गदरपुर । हाईवे पर रबर फैक्ट्री के सामने हाईवे को जाने वाले मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तिलपुरी बरीराई निवासी कुंवर सिंह (बुक्सा जनजाति) (55 वर्षीय) मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में कुंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। कुंवर सिंह अपने दैनिक कार्य के सिलसिले में मोटरसाइकिल संख्या यूके 18 5580 पर जा रहे थे तभी यह भयावह घटना घटित हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को कब्जे में ले लिया । और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
कुंवर सिंह की असमय मौत से घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गदरपुर हाईवे पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के उपाय सख्ती से लागू किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना घटित हो । सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक कुंवर सिंह पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां और एक पुत्र का रोता बिलखता परिवार छोड़ गए हैं ।

Check Also
Close