Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखंड

श्री रामलीला कमेटी महेशपुर में हुआ श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, दर्शकों की आंखें हुईं नम

गदरपुर । श्री रामलीला कमेटी महेशपुर द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में शनिवार की रात एक अत्यंत भावुक और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया। यह दृश्य था – श्रीकृष्ण और सुदामा जी के मिलन का, जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों की आंखें नम हो गईं और पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अद्वितीय प्रसंग में श्रीकृष्ण की भूमिका विकास बजाज ने अत्यंत जीवंतता और श्रद्धा के साथ निभाई, वहीं सुदामा की भूमिका में राजेश बजाज ने अपनी सादगी और भावुक संवाद अदायगी से सभी का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने न केवल कथा को जीवंत कर दिया,बल्कि दर्शकों को भी आध्यात्मिकजिए भावनाओं में डुबो दिया।
जैसे ही सुदामा द्वारका में श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचते हैं और श्रीकृष्ण उन्हें गले लगाते हैं, वह क्षण पूरे माहौल को भावुक कर देता है। कलाकारों की भाव-भंगिमा,संवाद की गूंज और मंच सज्जा ने इस दृश्य को और भी प्रभावशाली बना दिया।
दर्शकों ने इस प्रस्तुति की खुलकर सराहना की और आयोजन समिति को बधाई दी कि उन्होंने ऐसी सुंदर झांकी का आयोजन कर जनता को धर्म, सच्ची मित्रता और विनम्रता का संदेश दिया।
श्री रामलीला कमेटी महेशपुर द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है,जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा और भक्ति के साथ धार्मिक प्रसंगों को मंचित करते हैं। इस बार श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन ने आयोजन को एक नई ऊंचाई दी है।

Check Also
Close