Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

श्री रामभवन धर्मशाला में आयोजित किया तहसील दिवस


सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से तहसील दिवसों में प्राप्त जनसमस्याओं व उनके निस्तारण की समीक्षा की व शिकायत कर्ताओं से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्याओं को गंभीरता से लें व समस्याओं का सरलीकरण, समाधान, संतुष्टि पर कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जो जन समस्याएं तहसील, विकास खंड स्तर के है उनका उसी स्तर पर समाधान किया जाय ताकि फरियादियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगने पड़ें। उन्होंने बीडीसी, जिला पंचायत की बैठकों व तहसील दिवसों में वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिभाग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नदी, नालों , सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश भी दिए तहसील दिवस में उठी समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने मंगलवार को बाजपुर श्री रामभवन धर्मशाला सभागार में आयोजित तहसील दिवस में दिये। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और मुख्यमंत्री भी जन समस्याओं का समीक्षा करते हैं, इसलिए तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को समय से निस्तारण करते हुये मुख्य मंत्री जन समर्पण पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें तहसील दिवस में विभिन्न प्रमाण पत्र, सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड, सिंचाई, आवास, पेंशन,जल जीवन मिशन, चकबंदी आदि से सम्बन्धित 227 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 52 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में उठी जन समस्याओं का व्यक्तिगत रुचि लेकर समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी छोटी-छोटी समस्याएं आ रही है उन्हे अपने स्तर पर ही समाधान करें । उन्होने कहा कि तहसील दिवस में मौके पर जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किये जा रहा हैं, उन सभी समस्याओं का समयबद्धता एवं प्राथमिकता से सम्बन्धित अधिकारी निस्तारण करना सुनिश्चित करें।अपर जिलाधिकारी ने किसान बंधुओ की मांग पर कहा कि गत वर्ष से 20 प्रतिशत अधिक धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे तथा सभी धान खरीद केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित किए जाएंगे

Check Also
Close