Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

महिला पतंजलि योग समिति ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में वितरित की राहत सामग्री

/जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। महिला पतंजलि योगपीठ उत्तराखण्ड़ की टीम ने थराली,देवाल,चपड़स्यूं,छेनागाड,बसुकेदार व उत्तरकाशी में आयी भीषण त्रासदी में प्रभावितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। महिला पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी लक्ष्मी शाह,सुशीला मेवाड़,गुड्डी भण्डारी,मुन्नी,वीरा,राजेश्वरी देवी,सुषमा,ऊषा,तनूजा,बसुमति बिष्ट,पुष्पा,हेमन्ती,कुशला और बीरेंद्र सिंह रावत आदि ने आपदा राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने संपूर्ण देशवासियों से इस आपदा में प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति ने कहा कि इस त्रासदी में जो जीवन समाप्त हो गए उन्हें तो कोई लौटा नहीं सकता,लेकिन प्रभावित परिवारों के रोजमर्रा की नितांत आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा,चावल,दालें,नमक,मसाले,बरसात से बचने के लिए तिरपाल,टूथपेस्ट,ब्रश,साबुन आदि सामग्री समिति ने वितरित की है। उन्होंने कहा कि मौसम की अनुकूलता होने पर आपदा पीड़ितों की ओर मदद की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ-साथ बड़ी स्वदेशी कंपनियों को भी आड़े हाथों लिया। कहा ये कंपनियां उत्तराखंड में केवल पैसा कमाने आती हैं,जबकि आपदा के समय इन्हें मदद के लिए हाथ आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से अमेरिका की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर सुशीला मेवाड़,गुड्डी भण्डारी,मुन्नी,वीरा,राजेश्वरी देवी,सुषमा,ऊषा,तनूजा,बसुमति बिष्ट,पुष्पा,हेमन्ती,कुशला,बीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Check Also
Close