Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान से जुड़े हजारों लोग–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। 17 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर आज मध्य प्रदेश के धार से स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार तथा आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि),मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभियान के शुभारंभ के साथ ही प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य शिविरों का आगाज हो गया है। इन शिविरों में हजारों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ लिया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज दोनों की मजबूती की आधारशिला है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें और इसे जन-आंदोलन का रूप दें,ताकि हर महिला तक समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे और वह सम्मानपूर्वक,सुरक्षित तथा स्वस्थ जीवन जी सके। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। इस अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुभारंभ किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी तैयारी की है,यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा,इसलिए राज्य की माताएं, बहनें इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर एक विशेष अभियान की शुरूआत की है,जो आम लोगों खासकर महिलओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अहम है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान की प्रदेशभर में शुरूआत हो गई है। इस अभियान के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों,जिला अस्पतालों,उप जिला अस्पतालों,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगभग 4114 स्वास्थ्य शिविर लगाये गये हैं। जिसमें हजारों लोगों ने आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी लिया। डॉ.रावत ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में जनप्रतिनिधियों जिलों के प्रभारी मंत्रियों,सांसदों,विधायकों,मेयरों,जिला पंचायत अध्यक्षों आदि ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों की प्रत्येक दिन मॉनिटिरिंग की जायेगी,इसके लिये सभी जिलों के जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह,विधायक खजान दास,विनोद चमोली,सविता कपूर,सुरेश गड़िया,मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन,सचिव स्वास्थ्य डॉ.आर.राजेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close