Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

सिलाई प्रशिक्षण में दक्ष बालिकाओं को मिला सम्मान

गदरपुर । गुरु अंगद देव,गुरु रामदास और गुरु अर्जुन देव के गुरु गद्दी दिवस,गुरु अमर दास तथा गुरु रामदास जी के ज्योति जोत समाए दिवस को समर्पित तथा सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 15 बालिकाओं को सम्मानित किया गया । एक धार्मिक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष सविंदर कौर रोजी तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ग्रोवर द्वारा बालिकाओं को सम्मानित किया गया । सविंदर कौर ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण में दक्ष 15 बालिकाओं को उनके द्वारा तैयार किये गए परिधान एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है जो कि सौभाग्य की बात है । कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंघ ने बताया कि लगभग 20 वर्ष से चल रहे हैं सिलाई प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र की 15 बालिकाओं को उनके द्वारा मेहनत करके तैयार किए गए सुंदर परिधानों का प्रदर्शन करके उनको उपहार स्वरूप प्रदान किए गए । इस मौके पर समाजसेविका रश्मि भुसरी
,हरभजन कौर के अलावा सरस्वती,सिमरन कौर,
अलशिफा,रजनी,सुहीनी,पूनम, शशि,शिफा,जीनत,जोया, शहनाज,शीतल,काजल,मीना, आलिया,तमन्ना आदि मौजूद रहे ।

Check Also
Close