Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

गदरपुर विकासखंड में “टीबी मुक्त पंचायत” का संकल्प

गदरपुर । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गदरपुर विकासखंड (जिला उधम सिंह नगर)में पंचायती राज विभाग,NTEP एवं WHP (इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट) के संयुक्त सहयोग से “टीबी मुक्त पंचायत” का संकल्प लिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के.अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी महोदय गदरपुर डॉ0 संजीव सरना एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.के. जायसवाल के निर्देशन में प्रशिक्षण एवं अध्ययन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों से “निक्षय मित्र” के रूप में आगे आकर टीबी रोगियों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने की अपील की गई।
कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति (Resource Person) के रूप में ब्लॉक प्रमुख गदरपुर श्रीमती ज्योति ग्रोवर,खंड विकास अधिकारी श्रीमती अतिया परवेज़,प्रधान संघ अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी एवं एन टी ई पी जिला से नवलकिशोर पंडित एवं वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक गदरपुर से नीरज बघेल डब्लू एच पी (इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट) से डिस्ट्रिक्ट लीड श्री पंकज जोशी, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर बसंती मेवाड़ी एवं श्री पुनीत कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ग्राम प्रधानों ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अपनी पंचायतों को “टीबी मुक्त” बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Check Also
Close