Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

पवन का हौसला बुलंद-अब जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरखाल के कक्षा 5 के होनहार छात्र पवन अब जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने उतरेंगे। पवन 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। गौरतलब है कि पवन ने हाल ही में आयोजित पाबो ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को चौंका दिया था। उनकी इस शानदार सफलता ने उन्हें जिला स्तर तक पहुंचने का अवसर दिलाया है। पवन की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गदगद है। छोटे से गांव के छात्र ने मेहनत और लगन से जिस तरह अपनी पहचान बनाई है,उसने शिक्षकों,सहपाठियों और स्थानीय लोगों के चेहरे पर गर्व और उत्साह की चमक भर दी है। विद्यालय के शिक्षक डॉ.अतुल बमराड़ा ने बताया कि पवन की सफलता रातों-रात नहीं मिली,बल्कि यह उनकी कठिन साधना का नतीजा है। पवन ने दिन-रात अपनी दौड़ और स्टैमिना को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास किया है। उनका समर्पण ही उन्हें आगे बढ़ा रहा है,उन्होंने कहा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नंदा रावत ने भी पवन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की खेलों में भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा पवन जैसे उत्साही और परिश्रमी छात्र न केवल विद्यालय,बल्कि पूरे क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। स्थानीय लोगों ने भी पवन को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पवन का यह सफर न केवल उसके परिवार के लिए,बल्कि पूरे चौरखाल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पवन की मेहनत और उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि संघर्ष और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अब सबकी निगाहें उस क्षण पर टिकी हैं जब पवन जिला स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में अपनी गति और जज्बे का प्रदर्शन करेंगे।

Check Also
Close