Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

सेवा पर्व के अंतर्गत चिकित्सा शिविरों का आयोजन 1006 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवा पर्व का आयोजन किया गया। कुल 190 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में से 23 केंद्रों पर लगाए गए इन स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य परिक्षण तथा मौके पर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। मंगलवार को आयोजित इन शिविरों के दौरान उच्च रक्तचाप,मधुमेह,कैंसर,एनीमिया,प्रसव पूर्व जांच,किशोर स्वास्थ्य,बच्चों के टीकाकरण,आंखों और कानों की जांच,टीबी स्क्रीनिंग तथा अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आयोजित इन शिविरों के माध्यम से कुल 1006 ग्रामीणों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ लिया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में 82 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 40 लोगों के एक्सरे किए गए। इसी क्रम में 17 दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरित किए गए,तथा 07 निक्षय मित्र बनाए गए जिन्होंने टीबी रोगियों को गोद लिया। इसके अलावा अन्य लाभार्थियों को काउंसलिंग और योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार प्रदान किया तथा मौके पर दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा इकाइयों की टीमें एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close