Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

कंडोल गांव में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड कोट के ग्राम पंचायत कठुड के अंतर्गत कंडोल गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोनी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे एवं उन्होंने अपनी समस्याएं व मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए,जिस पर संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कठुड से नवन गांव तक राज्य सेक्टर में काटी गई सड़क का मुआवजा काश्तकारों को प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गई। गांव में पेयजल की समस्या को भी ग्रामीणों ने प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि निकट के रिसॉर्ट को निरंतर जलापूर्ति होने से गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन के कनेक्शन न लगने की समस्या को भी रखा। ग्रामीणों ने जल स्रोत से गांव तक पानी का टैंक निर्माण कराने की मांग रखी। गांव के आस्था स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोजगार प्रशिक्षण की मांग भी इस दौरान रखी। इस पर अधिकारियों ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कहा। विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने की मांग की। ग्रामीणों की सामूहिक गौशाला निर्माण करने की मांग पर अधिकारियों ने इसे ग्राम पंचायत की आगामी बैठक में मनरेगा कार्ययोजना में शामिल करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों ने जिला योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत कंडोल गांव तक की सड़क को शीघ्र निर्मित किए जाने की मांग की।

Check Also
Close