Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावितों के साथ सरकार,मंत्री सुबोध उनियाल ने ली आपदा की समीक्षा बैठक

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिले के आपदा प्रबंधन के लिए नियुक्त प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने आज जिले में आपदा से हुई हानियों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने मंत्री को आपदा से हुई क्षति और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान आपदा से 338 गांव प्रभावित हुए हैं,जहां सड़क,पेयजल,बिजली तथा आवासीय क्षति जैसी अनेक समस्याएं सामने आयीं,जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति दी गयी। उन्होंने बताया कि बिजली एवं पानी की आपूर्ति बहाल करने,बंद पड़े मार्गों को खोलने और प्रभावित परिवारों तक राशन किट एवं आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा काल में जिला प्रशासन एवं सभी विभागों के अधिकारियों ने पूरी सजगता और समर्पण के साथ कार्य किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने आपदा से हुई क्षति की गंभीरता को देखते हुए कहा कि इस समय पेयजल,बिजली,सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताएं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया जाए और भविष्य की आपदाओं से बचाव हेतु एहतियाती कदम उठाए जाएं।‌उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नदी धारा के कैचमेंट क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रतिबंधित किया जाए। पेयजल पाइपलाइन के खुले रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण के विषय में उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें,जिससे एक ही मार्ग को बार-बार न खोदना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बड़े निर्माण कार्य से पूर्व जीएसआई रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा दिए गए अधिकारों का प्रयोग जनता के हित में निडर होकर किया जाए। साथ ही उन्होंने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में विद्युत सब-स्टेशन स्थापित करने और लोक निर्माण विभाग को नालियों एवं स्कपरों की सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जुलेड़ी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या पर गंभीर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। जनता की सुरक्षा और सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने कठिन परिस्थितियों में जिस प्रकार तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य किए हैं,वह सराहनीय है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर भविष्य में इस प्रकार की हानियों को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करें। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने कैबिनेट मंत्री और जिलाधिकारी को अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया,जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर पंचायत जौंक की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल,अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,उप जिलाधिकारी रेखा आर्य,सीएमओ शिव मोहन शुक्ला,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दुगड्डा निर्भय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close