Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

महिलाओं एवं युवतियों को गौरा शक्ति मॉड्यूल की जानकारी देकर कराया गया मोबाइल में रजिस्ट्रेशन


गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2025 को थाना श्रीनगर परिसर में प्रभारी साइबर सैल/सीआईयू निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली एवं महिला थानाध्यक्ष लक्ष्मी सकलानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में श्रीनगर क्षेत्र के पार्षदों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा-महिलाओं एवं युवतियों को महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों,साइबर अपराधों एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभी को गौरा शक्ति एप एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करवाकर उसमें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। गौरा शक्ति मॉड्यूल एवं उसमें उपलब्ध SOS बटन की विशेषताओं को समझाते हुए महिलाओं एवं युवतियों का सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराया गया। साथ ही अपराधों से बचाव,नशे के दुष्परिणामों एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी उपयोगी जानकारी साझा की गई।

Check Also
Close