Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

नैनीडांडा में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ डॉ.रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी द्वारा आज मंगलवार को विकासखण्ड नैनीडांडा में दो दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकादमी के महानिदेशक बी.पी.पाण्डे के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को आपदा की स्थिति में प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डे एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र नैनवाल की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण में कार्यक्रम निदेशक डॉ.मंजू पाण्डे द्वारा आपदा प्रबन्धन के विभिन्न चरणों,भूकम्प सुरक्षा,अग्नि सुरक्षा,भूस्खलन सुरक्षा एवं सर्पदंश निरोध के उपायों की जानकारी दी गयी। साथ ही बताया गया कि जनजागरुकता एवं प्रारम्भिक कार्यवाही से किस प्रकार आर्थिक,जन एवं पशुधन हानि को न्यूनतम किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ.आशुतोष त्रिपाठी ने प्राथमिक चिकित्सा विषय पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। वहीं अग्निशमन विभाग से रणधीर सिंह ने अग्निशमन,वनाग्नि रोकथाम उपायों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पचास से अधिक प्रतिभागियों जिनमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,राजस्व उपनिरीक्षक,पीआरडी स्वयंसेवक, रोजगार स्वयं सेवक आदि शामिल रहे।

Check Also
Close