Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

जहरीखाल में होटल एसोसिएशन को मिला धूम्रपान क्षेत्र नियमों का प्रशिक्षण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गढ़वाल द्वारा हाल ही में आयोजित एंड कॉल्ड मीटिंग में दिए गए निर्देशों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला और जिला नोडल अधिकारी डॉ.पारुल गोयल के आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को जहरीखाल में होटल एसोसिएशन के सदस्यों हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,जिसमें धारा 4 और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध कानून से संबंधित नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेष रूप से होटल व्यवसायियों को बताया गया कि स्मोकिंग एरिया के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है और सभी प्रतिष्ठानों में एक माह के भीतर चेतावनी संबंधी साइनेज (Warning Boards) लगाना सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि होटल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध कानून का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। वहीं स्मोकिंग एरिया को चिन्हित करने,उसके निर्माण व रख-रखाव की प्रक्रिया तथा एनटीसीपी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) की प्रमुख बिंदुओं पर भी जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से श्वेता गोसाई (जिला सलाहकार,एनटीसीपी),आशीष रावत (जिला सामान्य,पीएनडीटी),मनमोहन देवली (मॉनिटरिंग ऑफिसर,एनकोड) तथा बालाजी सेवा संस्था से अजीत जैसा विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं होटल एसोसिएशन की ओर से विकास,अशोक सबलोक,निखिल,विवेक,जसपाल शर्मा सहित कई सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने नियमों के अनुपालन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होटल व्यवसायियों को धूम्रपान निषेध कानूनों की जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार नागरिकता की ओर प्रेरित करना था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल कानून पालन सुनिश्चित होगा बल्कि आमजन और पर्यटकों के स्वास्थ्य की भी रक्षा हो सकेगी। जिलाधिकारी कार्यालय का मानना है कि यदि होटल संचालक और समाज के अन्य वर्ग मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाते हैं तो जहरीखाल ही नहीं बल्कि पूरे जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द ही पूरा किया जा सकता है। यह प्रशिक्षण न केवल नियमों की जानकारी देने वाला साबित हुआ,बल्कि एक स्वस्थ और जागरूक समाज की ओर कदम बढ़ाने की ठोस पहल भी बना।

Check Also
Close