Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

रीजनल पार्टी ने की भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार से भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच करने की मांग की है ।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने बेरोजगारों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को राजनीति का शिकार होने से बचाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार आंदोलन की विश्वसनीयता को भंग होने से बचाना भी सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस आंदोलन को खत्म करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना सकती है, लेकिन बेरोजगारों को अपनी एक सूत्रीय मांग पर डटे रहना चाहिए और राजनीतिक व्यक्तियों को इससे दूर रखना चाहिए ।
पार्टी के तमाम पदाधिकारी के साथ बेरोजगारों से मिलने के लिए पहुंचे राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बेरोजगार आंदोलन को हर तरह के समर्थन का भरोसा दिया तथा कहा कि यदि सरकार जबरन आंदोलन का दमन करने की कोशिश करेगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, विनोद कोठियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, नवीन पंत, रजनी कुकरेती, शांति चौहान, सुभाष नौटियाल, दया राम मनोरी, सुमित थपलियाल आदि तमाम लोग इस अवसर पर मौजूद थे।

Check Also
Close