Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य शिविरों में 2.7 लाख लोगों की हुई कैंसर स्क्रीनिंग

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर में संचालित स्वास्थ्य शिविरों में आम लोग बड़ी संख्या में अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं। इन शिविरों में सामान्य बीमारियों के साथ ही कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। अब तक प्रदेशभर में 2,76,608 लोगों की कैंसर की जांच हो चुकी है। जिनमें सर्वाइकल कैंसर,स्तन कैंसर और ओरल (मुंह) कैंसर प्रमुख रूप से शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं,साथ ही विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में कैंसर जांच को लेकर आम लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। चिकित्सकों के द्वारा अब तक 2,76,608 लोगों में कैंसर की जांच की गई। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 19038,बागेश्वर 14324,चमोली 21880,चम्पावत 13540,देहरादून 35702,हरिद्वार 48911,नैनीताल 21980,पौड़ी गढ़वाल 8443,पिथौरागढ़ 4257,रूद्रप्रयाग 6922,टिहरी गढ़वाल 22525, ऊधमसिंह नगर 51639 तथा उत्तरकाशी जनपद में 7447 लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई। जिनमें 23119 महिलाओं का सर्वाइकल कैंसर तथा 85246 महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच की गई। जबकि 73267 पुरूषों व 94976 महिलाओं के ओरल कैंसर की जांच भी स्वास्थ्य शिविरों की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अल्मोड़ा जनपद में 1794 महिलाओं का सर्वाइकल कैंसर तथा 6008 महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच स्वास्थ्य शिविरों में की गई। साथ ही 4213 पुरूष व 7023 महिलाओं के मुंह के कैंसर की भी जांच की गई। इसी प्रकार बागेश्वर जनपद में 175 सर्वाइकल,4722 स्तन कैंसर व 9427 लोगों के ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग हुई। चमोली में 3031 सर्वाइकल,6114 स्तन तथा 12735 लोगों के ओरल कैंसर की जांच की गई। इसी प्रकार चम्पावत में 1077 सर्वाइकल,4229 स्तन कैंसर तथा 8234 ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग हुई। देहरादून में सर्वाइकल कैंसर 6396 तथा स्तन कैंसर की जांच 10867 महिलाओं के द्वारा की गई। जबकि 18439 लोगों ने मुंह के कैंसर की जांच कराई। ऐसे ही हरिद्वार में 4567 ने सर्वाइकल,16045 महिलाओं ने स्तन कैंसर तथा 28299 लोगों ने ओरल कैंसर की जांच कराई। नैनीताल में 301 सर्वाइकल,6158 स्तन कैंसर तथा 15521 ने मुंह के कैंसर की जांच कराई। इसी प्रकार पौड़ी में 412 सर्वाइकल,2213 स्तन कैंसर तथा 5818 लोगों ने मुंह के कैंसर की जांच की गई। पिथौरागढ़ में 357 सर्वाइकल,1216 स्तन कैंसर तथा 2684 लोगों ने ओरल कैंसर की जांच कराई। रूद्रप्रयाग में 128 सर्वाइकल,2010 स्तन कैंसर तथा 4784 लोगों का ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। टिहरी में 519 सर्वाइकल,7583 स्तन कैंसर तथा 14423 लोगों का ओरल कैंसर की जांच हुई। ऊधमसिंह नगर में 3922 सर्वाइकल,15498 स्तन कैंसर तथा 32219 लोगों की मुंह के कैंसर की जांच हुई। इसी प्रकार उत्तरकाशी में 440 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर,2583 महिलाओं के स्तन कैंसर तथा 4424 लोगों के मुंह के कैंसर की जांच स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सकों के द्वारा की गई। इन स्वास्थ्य शिविरों में न सिर्फ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है बल्कि आम लोगों में खासकर महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान को लेकर प्रदेश की जनता में काफी उत्साह देखने को मिल है। अभियान के तहत लोगों का न सिर्फ स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है बल्कि उन्हें सेहत के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अब तक इन शिविरों में 2.7 लाख लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें सर्वाइकल, स्तन और ओरल कैंसर की जांचे प्रमुख है।

Check Also
Close