Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

हॉट एयर बैलून,साइक्लिंग व स्वच्छता रैली के साथ विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रमों का आगाज

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। 27 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को कंडोलिया मैदान पौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने तीन दिवसीय पर्यटन कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर हॉट एयर बैलून,साइक्लिंग रैली और स्वच्छता रैली का आयोजन हुआ,जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं,स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं,बल्कि स्थानीय संस्कृति,परंपरा और आतिथ्य भाव का अनुभव कराने का माध्यम है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्यटक स्थलों पर जाते समय अतिथि देवो भव की भावना अपनाएं और स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने बताया कि पौड़ी साहसिक खेलों के लिए अत्यंत अनुकूल है। ट्रैकिंग,पैराग्लाइडिंग,हॉट एयर बैलूनिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर पर्यटन का विस्तार किया जाएगा, जिससे युवाओं को नए रोजगार अवसर मिल सकें। इसके लिए प्रशासन विशेष रणनीति पर कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी ने पर्वतीय पर्यटन एवं अतिथि अध्ययन केंद्र,एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के विद्यार्थियों से संवाद कर युवाओं के विचार जाने तथा केंद्र के परियोजना अधिकारी डॉ.सर्वेश उनियाल से कहा कि पौड़ी जिले के युवाओं के लिए टूर गाइड,होम स्टे आदि पर्यटन से संबंधित छोटे कोर्स चलाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न हितधारकों के समन्वय से भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर पौड़ी की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध खेल संसाधनों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जल्दी ही उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा भरते हैं और जिले की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि सैर सलीका थीम पर स्वच्छता रैली से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया,जबकि साइक्लिंग रैली ने साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कंडोलिया मैदान में खिलाड़ियों के लिए बने चेंजिंग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये कि चेंजिंग रूम की साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साथ ही उन्होंने दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को व्यवस्थित और स्वच्छ चेंजिंग रूम उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में स्थानीय छात्र छात्राओं को पर्यटन से संबंधित लघु फिल्म को दिखाने के साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यटन को स्वच्छता से जोड़ते हुए उत्तरदायी पर्यटन का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं,नागरिक संगठनों के सदस्य तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also
Close