Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

बेस अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से बिकरस्टाफ ब्रेनस्टेम एन्सेफलाइटिस से जूझ रहे मासूम ने पाई नई जिंदगी

श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल श्रीनगर में डॉक्टरों की सूझबूझ और समर्पण ने एक मासूम की जिंदगी बचा ली। रुद्रप्रयाग जिले का चार वर्षीय बच्चा बिकरस्टाफ ब्रेनस्टेम एन्सेफलाइटिस जैसी दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। यह बीमारी इतनी घातक होती है कि इसमें बचने की संभावना बेहद कम होती है। बीमारी की शुरुआत बुखार से हुई,जिसके बाद बच्चा धीरे-धीरे बोलना बंद कर गया और आसपास के लोगों को पहचानना छोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर वह कोमा में चला गया। पूरे शरीर में लकवे का असर था और बच्चा स्वयं सांस भी नहीं ले पा रहा था। परिजनों ने उसे रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय से रेफर कर बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तत्काल गहन जांच कर उपचार शुरू किया। बच्चे की बिगड़ी हुई हालत को देखते हुए उसे पांच दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों की लगातार निगरानी और आधुनिक चिकित्सा पद्धति से धीरे-धीरे सुधार शुरू हुआ। करीब एक माह चार दिन के लंबे उपचार के बाद अब बच्चा न केवल स्वयं सांस ले पा रहा है बल्कि अपने हाथ-पैर भी हिलाने लगा है। फिलहाल वह खुद खाना खा रहा है और पैरों की ताकत भी लौट रही है। बच्चे के पिता करनैल सिंह ने भावुक होकर कहा कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने हमारे मासूम बेटे को नई जिंदगी दी है। सरकार की आयुष्मान योजना के तहत हमें निशुल्क इलाज मिला,इसके लिए हम प्रदेश सरकार और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हैं। इस कठिन उपचार में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ.सी.एम.शर्मा,अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ.अंकिता गिरी,डॉ.ज्ञान प्रकाश,डॉ.पवन,डॉ.ज्योति,डॉ.धीरज तथा नर्सिंग स्टाफ की विशेष भूमिका रही। बिकरस्टाफ ब्रेनस्टेम एन्सेफलाइटिस एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी है,जिसमें रोगी की मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं और श्वास भी प्रभावित हो जाती है। इस स्थिति में तुरंत गहन देखभाल,विशेषज्ञ निगरानी और आधुनिक उपचार अत्यंत जरूरी होता है। हमारी टीम ने समय रहते सही उपचार शुरू किया,जिसके परिणामस्वरूप बच्चा अब सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है। यह हम सभी के लिए संतोष और प्रेरणा की बात है। डॉ.सी.एम.शर्मा एचओडी बाल रोग विभाग बेस अस्पताल। हमारे अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने जिस टीम भावना और समर्पण के साथ इस गंभीर बीमारी से ग्रसित मासूम का इलाज किया,वह काबिले तारीफ है। बिकरस्टाफ ब्रेनस्टेम एन्सेफलाइटिस जैसी जटिल बीमारी में मरीज को जीवनदान मिलना हमारे संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता हमारे डॉक्टरों की दक्षता और यहां उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रमाण है। मरीजों को बेहतर उपचार और हरसंभव सहयोग देना ही हमारे अस्पताल की प्राथमिकता है।

Check Also
Close