Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

चमोली में बच्चों से कार धुलवाने पर सहायक अध्यापक निलंबित

श्रीनगर गढ़वाल। चमोली जनपद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से अपनी कार धुलवाने वाले सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा थराली को सौंप दी है,जो एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा को विस्तृत जांच रिपोर्ट से सौंपेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे छात्रों से कार धुलवाने वाले वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुये आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जिसके क्रम में चमोली जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार के सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर उनको मुख्यालय उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थराली अटैच कर दिया गया है। साथ ही उक्त प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा थराली को सौंप दी है। जांच अधिकारी प्रकरण की ठोस जांच कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को सौंपेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से गाड़ी धुलवाई जा रही,बड़ा पीड़ादायक है। छात्रों को पढ़ने की जगह निजी कार्य करवाना कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। ऐसी हरकतों को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Check Also
Close