Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान-कोट व घुड़दौड़ी में चिकित्सा शिविर,ग्रामीणों और छात्राओं ने लिया लाभ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार के अंतर्गत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट और इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं,किशोरियों,बच्चों और स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करना था। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गणेश कोहली ने किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मौके पर निशुल्क दवाइयां प्रदान कीं। इस शिविर में 210 से अधिक लोगों ने लाभ लिया। मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप,मधुमेह,कैंसर,किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व देखभाल,आयरन-कैल्शियम की खुराक,बच्चों का नि:शुल्क टीकाकरण,आंखों व कानों की जांच,टीबी की जांच व एक्स-रे,आयरन और एल्बेंडाजोल की दवा वितरण सहित विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को मौके पर उपचार और उचित परामर्श दिया। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। शिविर में कुल 13 दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अमित मेहरा,कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाई,सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा पूर्णिमा नेगी,नेत्र रोग विशेषज्ञ मोहित कुमार,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.गोविंद पुजारी,ईएनटी डॉ.दिगपाल सिंह,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सचिन प्रभाकर सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इसी अभियान के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में भी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग,रक्तचाप,शुगर,नेत्र रोग,कान-नाक-गला,दंत रोग और हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। छात्राओं को पोषण और मासिक धर्म स्वच्छता की महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। इस शिविर में 178 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज निदेशक डॉ.विजय कुमार बंगा,डॉ.शशांक उनियाल,आर.बी.एस.के.टीम डॉ.कंचन,आर.के.ए.के काउंलर स्वेता गुसाई,निम्मी कुकरेती,शकुंतला नेगी,अरुणा उनियाल सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे। दोनों शिविरों ने स्थानीय समुदाय और छात्र-छात्राओं को सकारात्मक स्वास्थ्य संदेश दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित जांच और समय पर उपचार से जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही महिलाओं और किशोरियों को पोषण,स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। इन शिविरों ने यह साबित किया कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाना संभव है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत किया जा सकता है।

Check Also
Close