Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विषय पर संगोष्ठी में भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत का पौड़ी में हुआ भव्य स्वागत

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के पौड़ी मुख्यालय प्रथम आगमन पर शनिवार को जोरदार और भव्य स्वागत हुआ। दिनभर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित हुए,जिनमें स्वागत समारोह,संगोष्ठी,व्यापारियों के साथ संवाद और सम्मान समारोह प्रमुख आकर्षण रहे। जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर दीप्ति रावत का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बेरोजगारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं,उन्होंने कभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग भी नहीं लिया। वे केवल राजनीति चमकाने के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। जिला पंचायत सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विकसित भारत,आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता दीप्ति रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है,बल्कि यह सांस्कृतिक गौरव और स्वदेशी की भावना को भी जीवंत करता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद की विचारधारा को आज भी प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि ग्रामीण विकास,महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना ही वास्तविक आत्मनिर्भर भारत की नींव है। जब गांव मजबूत होंगे तो भारत मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्थानीय संसाधनों और तकनीक के साथ उद्यमिता को अपनाएं। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता,बुद्धिजीवी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। दीप्ति रावत ने पौड़ी बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने 3 सितंबर 2025 को संपन्न 56 वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी साझा की। नई व्यवस्था के अंतर्गत 5% और 18% की सरल दो दरें लागू की गई हैं,जबकि विलासिता व लग्जरी वस्तुओं पर 40% कर दर तय की गई है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से पारदर्शिता आएगी,कर पालन आसान होगा,शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी,व्यापार को गति मिलेगी और किसानों को बढ़ावा मिलेगा। नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में लोकगायक अनिल बिष्ट,पर्यावरण संरक्षण में योगदान हेतु अरुण,फुटबॉल प्रशिक्षक रवि रावत,शिक्षा में अभिनव प्रयोग करने वाले संपूर्णानंद जुयाल,स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत कल्याण सिंह बिष्ट,गणेश कुखशाल सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। इस मौके पर पौड़ी जिले के पूर्व प्रभारी एवं बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी विशिष्ट अतिथि रहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि दीप्ति रावत की कर्मठता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यह पौड़ी जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिले से किसी को प्रदेश स्तर पर इतना महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इन कार्यक्रमों में भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महावीर नेगी,पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल,मधु खुगशाल,नरेंद्र प्रसाद टम्टा,संतोष चंदोला,संतोषी रावत,नीलम जुयाल,लक्ष्मण डुकलान,ओमप्रकाश जुगराण,क्रांति किशोर नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक मजबूती नहीं,बल्कि सांस्कृतिक गौरव और स्वदेशी की भावना को बढ़ावा देना है। गांवों,महिलाओं और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त करना ही भारत को वास्तविक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद विचारधारा आज भी प्रासंगिक है और समाज को एकता व समर्पण का मार्ग दिखाती है। युवाओं को स्थानीय संसाधनों,तकनीक और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Check Also
Close