Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

राजकीय महाविद्यालय की सौम्या वर्मा बनी अध्यक्षगदरपुर। राजकीय महाविद्यालय गदरपुर ने शनिवार को इतिहास रच दिया। 2021 में स्थापित हुए इस कॉलेज में पहली बार छात्रसंघ चुनाव में माहौल ऐसा था जैसे किसी बड़े त्यौहार का आयोजन हो। कॉलेज का हर कोना पोस्टरों,नारों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।छात्राओं की दावेदारी में अध्यक्ष पद पर सौम्या वर्मा ने जबरदस्त जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी साजिया को 24 मतों के अंतर से पछाड़ते हुए जीत का सेहरा अपने सिर बांधा। मतगणना पूरी होने पर सौम्या को 145 वोट मिले,वहीं साजिया 121 पर सिमट गईं। जीत का ऐलान होते ही सौम्या के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जबरदस्त जश्न मनाया।संयुक्त सचिव पद पर मोहित का जलवा देखने लायक रहा। उन्होंने 144 वोट पाते हुए शोएब (112 वोट) को 32 मतों से शिकस्त दी। दूसरी ओर सचिव पद की जंग में सजना ने 143 मतों के साथ बाज़ी मार ली और अपनी प्रतिद्वंद्वी फिजा (110 मत) को 33 वोटों से परास्त किया।उपाध्यक्ष पद पर पूजा,छात्रा उपाध्यक्ष पर कुमारी कंचन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फहद और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि काजल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। बाकी सीटों पर जमकर राजनीतिक पकड़ और विद्यार्थियों की सक्रियता देखने को मिली।पहली बार आयोजित हुए इस चुनाव ने पूरे कैंपस में उत्साह की लहर रही । सुबह से ही मतदान केंद्र पर छात्र-छात्राओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं। कहीं नारेबाजी होती रही तो कहीं समर्थक जीत की रणनीति बनाते हुए नजर आए। जैसे-जैसे वोटों की गिनती होती गई, वैसे-वैसे दिलचस्पी और रोमांच चरम पर पहुंचता गया।घोषणा होते ही कॉलेज गूंज उठा – “अध्यक्ष कौन? सौम्या वर्मा!” और फिर जीत का जश्न रात तक चलता रहा। स्थानीय स्तर पर पहली बार हुए इस छात्रसंघ चुनाव ने छात्र छात्राओं जागरुक कर दिया।

Check Also
Close