Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

महापौर ने किया चिराग ए उम्मीद पुस्तक का विमोचन

  • स्पर्शिका कथूरिया की लेखनी से झलकी उम्मीद की किरण

रुद्रपुर। भूरारानी के वार्ड संख्या 32 स्थित सरस्वती इन्क्लेव कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने आरएएन पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा स्पर्शिका कथूरिया की पुस्तक ‘चिराग-ए-उम्मीद’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने लेखिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि स्पर्शिका कथूरिया की यह रचना केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक दिशा-सूचक प्रकाश स्तंभ है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी परिपक्व और भावनात्मक लेखनी के माध्यम से जीवन के गूढ़ पहलुओं को उजागर करना वास्तव में असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न सिर्फ युवाओं को प्रेरणा देगी, बल्कि उन विद्यार्थियों के लिए भी सहारा बनेगी जो तनाव और असमंजस के दौर से गुजर रहे हैं।

लेखिका स्पर्शिका ने बताया कि ‘चिराग-ए-उम्मीद’ उनके अपने जीवन के अनुभवों का एक संकलन है। इसमें संकलित कविताएं, विचार और अध्याय उनकी आत्मा की गहराइयों से निकले हैं, जिन्हें उन्होंने स्वयं जिया और महसूस किया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उन पलों में आशा की एक किरण बन सकती है, जब जीवन में निराशा घिर आए। उन्होंने यह भी कहा कि यह रचना विशेष रूप से छात्रों के लिए एक सच्चे मित्र के रूप में कार्य कर सकती है, जो उन्हें भावनात्मक सहारा प्रदान करे।

कार्यक्रम में जगदीप कथूरिया, अंजु कथूरिया, स्पर्श कथूरिया, राजीव कामरा, कृष्ण लाल गंभीर, भाजपा नेता राधेश शर्मा, विष्णु मण्डल, पारस चुघ, पवन खनिजो, गुरविंदर पाल सिंह, ललित कथूरिया, अश्विन कथूरिया, विपुल गंभीर, अंश कामरा, कनिष्का कामरा और सिमरन कामरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close