Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

थमने नहीं दी जायेगी विकास की रफ्तारः महापौर

  • रम्पुरा में सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास

रूद्रपुर। वार्ड 21 रम्पुरा में महापौर विकास शर्मा ने शिव कुमार के आवास से लालता प्रसाद दिवाकर के घर तक सीसी रोड, दोनों तरफ नाली एवं पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद गिरीश पाल सहित तमाम वार्डवासी उपस्थित रहे। महापौर ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की, वहीं वार्डवासियों ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास के दौरान महापौर ने कहा जनता ने जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सेवा का अवसर दिया है, उन्हें निराश नहीं होने देंगे। मेरी प्राथमिकता हमेशा जनता की सेवा है। विकास की किरण हर वार्ड तक पहुंचेगी और कामों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। हर वार्ड में तेजी से और प्रभावी ढंग से कार्य कराये रहे हैं।

महापौर ने बताया कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में 5 करोड़ 86 लाख 60 हजार लागत के 52 निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति दी गयी थी। जिन्हें तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा सिर्फ सात माह के कार्यकाल में ही नगर निगम रूद्रपुर में कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हमने शहर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आने वाले दिनों में रूद्रपुर में और भी बड़े विकास कार्य होने वाले हैं।

महापौर ने यह भी कहा कि केवल सड़क, नाली और सफाई तक ही विकास सीमित नहीं है। नगर निगम लगातार विकास के नए आयाम स्थापित करने में जुटा है। स्वच्छता रेकिंग में प्रदेश भर के नगर निगमों में प्रथम स्थान हासिल कर नगर निगम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कूड़े के पहाड़ हटाकर नगर निगम ने यह दिखा दिया कि हम केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म में भी जनता के लिए समर्पित हैं। हर दिन और हर पल जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी जी के मार्गदर्शन में विकास की गति रूद्रपुर में कभी नहीं थमेगी।

इस अवसर पर रघुवर दयाल गुप्ता, रतन लाल पाल, राकेश गुप्ता, रवि मौर्या, त्रिलोक कोली, विरेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र सागर, सरवन दिवाकर, राजकुमार दिवाकर प्यारे लाल गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, लालता प्रसाद दिवाकर, सौरभ गुप्ता, राजेश दिवाकर, मनोज गुप्ता, बृज लाल गुप्ता, धर्मवीर मौर्य, दीपक राणा, सुरेश पाल, भगवान दास, धर्मवीर, सोनू कोली, विरेन्द्र आदि मौजूद थे।

Check Also
Close