Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि UKSSC पेपर लीक होने एवं देवभूमि के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ भाजपा सरकार की नाकामी है। वर्तमान भाजपा सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में नाकाम रही है। पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भ्रष्टाचारी सरकार घाेटोलो की सरकार है, जो उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है, पूरे प्रदेश में आज नकल माफिया सरकारी तंत्र का हावी है। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड_ बिहार_ यूपी और मध्य प्रदेश जहां भी भाजपा की सरकार हैं, ऐसे कौन से कारण है कि वहां पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। भर्ती प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने तंज कसते हुए कहा उत्तराखंड में हाकम जैसे लोगों का तंत्र सरकार पर हावी है ।कांग्रेस उत्तराखंड के नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

Check Also
Close