Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

पौड़ी पुलिस ने जनपद में महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए चलाया अभियान

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने और उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस जनपद में निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी और तत्काल ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवा कर इसका उपयोग करना भी सिखाया। इस ऐप के माध्यम से कोई भी महिला आपात स्थिति में केवल एक क्लिक पर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। ऐप में उपलब्ध SOS बटन,लोकेशन ट्रैकिंग और सीधी पुलिस कनेक्ट सुविधा महिलाओं की सुरक्षा को हर समय सुनिश्चित करती है। पौड़ी पुलिस ने बताया कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं को न केवल सुरक्षित रहने का अधिकार मिला है,बल्कि उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सशक्त बनाया गया है। पुलिस टीम निरंतर गांव,मोहल्ले,विद्यालय और कॉलेजों में जाकर महिलाओं को ऐप के इस्तेमाल की पूरी जानकारी दे रही है। इस अभियान का संदेश स्पष्ट है-गौरा शक्ति ऐप मोबाइल में सिर्फ ऐप नहीं,अब महिलाओं के हाथों में सुरक्षा का अधिकार। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि महिलाएं ऐप डाउनलोड करें,खुद सुरक्षित रहें और अन्य महिलाओं को भी इसके साथ जोड़ें,ताकि जनपद में महिला सुरक्षा और जागरूकता का एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो सके। पौड़ी पुलिस के इस कदम को नागरिकों और छात्राओं द्वारा सराहा जा रहा है,और इसे महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और डिजिटल क्रांति कहा जा रहा है।

Check Also
Close