Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

पौड़ी पुलिस का संकल्प-हर बेटी सुरक्षित हर महिला सशक्त

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस ने एक नई पहल को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। पुलिस का स्पष्ट संकल्प है-हर बेटी को सुरक्षित वातावरण देना और हर महिला को जागरूक,आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना। इसी कड़ी में महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए गौरा शक्ति एप को प्रमुख हथियार के रूप में सामने लाया गया है,जो मात्र एक क्लिक पर महिलाओं को पुलिस से सीधी मदद दिलाने का सशक्त माध्यम है। आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को महिला थाना श्रीनगर कोतवाली लैंसडाउन और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं को गौरा शक्ति एप की विस्तृत जानकारी दी और उनके मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कराकर उसका प्रयोग समझाया। कार्यक्रम में महिलाओं को यह भी बताया गया कि किस प्रकार वे घर बैठे इस एप की सुविधाओं का लाभ उठा सकती हैं। SOS बटन दबाते ही आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही Self Registration की प्रक्रिया समझाकर छात्राओं व महिलाओं का पंजीकरण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बढ़ते अपराधों की रोकथाम,साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अतिरिक्त नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया और आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया गया। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 तथा आपातकालीन नंबर 112 की उपयोगिता बताई गई ताकि वे किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित मदद ले सकें। इस अभियान से न केवल महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी मिली बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भी प्रबल हुई। पौड़ी पुलिस की यह पहल निश्चित ही जनपद में महिला सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगी।

Check Also
Close