Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

रूद्रपुर नगर निगम ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025’ हेतु चयनित

  • देहरादून में कल सीएम धामी देंगे 25 लाख का नकद पुरस्कार
  • आयुष्मान आरोग्य केन्द्र की भी मिलेगी सौगात

रूद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नगर निगम ने ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025’ के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह पुरस्कार 1 अक्टूबर 2025 को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप 25 लाख की नगद धनराशि प्रदान की जायेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूद्रपुर नगर निगम के पहले आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केन्द्र का वर्चुअल शुभारम्भ भी करेंगे।

अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महापौर विकास शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले दिनों भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024-25 के स्वच्छता सर्वेक्षण में निर्धारित मानकों के आधार पर नगर निगम रूद्रपुर को नगर निगम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था वहीं राज्य के सभी शहरी निकायों में रूद्रपुर नगर निगम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को देखते हुए शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा रूद्रपुर नगर निगम को ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025’ के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार प्रदेश स्तर पर स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जनभागीदारी और सतत शहरी विकास के लिए दिए जाने वाले सर्वाेच्च सम्मानों में से एक है। इसके अंतर्गत पुरस्कार स्वरूप 25 लाख की धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निगम को प्रदान की जायेगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा नगर निगम रूद्रपुर को पहली बार ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ मिलना नगरवासियों के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान हम सभी की साझा मेहनत और जन सहयोग का परिणाम है। शहर को स्वच्छ रखने में हमारे सफाई कर्मियों, अधिकारियों और नागरिकों की महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और यह पुरस्कार निगम की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। महापौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि हम राज्य सरकार के विकासात्मक विजन के अनुरूप नगर को एक आदर्श शहरी मॉडल बनाने के लिए समर्पित हैं।

महापौर ने बताया कि कल देहरादून में मुख्य सेवक सदन में आयोजित होने जा रहे समारोह में मुख्यमंत्री श्री धामी रूद्रपुर के पहले आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का वर्चुअल शुभारम्भ भी करेंगे। नगर में यह पहला स्वास्थ्य केन्द्र सिंह कालोनी में खोला जा रहा है। महापौर ने बताया कि भारत सरकार की योजना के अंतर्गत रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में 8 स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मंजूरी मिली है। प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में एमबीबीएस चिकित्सक फार्मोसिस्ट नर्स सहित पांच लोगों का स्टाफ होगा। पहला केन्द्र सिंह कालोनी में खेाला जा रहा है। इसके बाद फुलसुंगी, जगतपुरा, रम्पुरा, संजय नगर खेड़ा, भूरारानी, भदईपुरा में भी अच्छी लोकेशन पर ये स्वास्थ्य केन्द्र खोले जायेंगे। जिसके बाद लोगों को झोला झाप डॉक्टरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और जिला अस्पताल में भी चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत करने वाला रूद्रपुर पहला नगर निगम बनने जा रहा है। इन स्वास्थ्य केन्द्रों का लाभ मलिन बस्तियों के हजारों जरूरतमंद लोगों को मिल पायेगा।

महापौर ने बताया कि आगामी शनिवार से नगर निगम कुछ नई सेवाओं की शुरूआत भी करने जा रहा है। जिसके अंतर्गत अब ई श्रमिक कार्ड बनाने की सुविधा नगर निगम में ही मिलेगी। अब तक ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए गरीबों को अनावश्यक चक्कर लगाने पड़ते है, और उनके अनावश्यक पैसा भी लिया जाता था, अब नगर निगम श्रमिकों को यह सुविधा मुहैया करायेगा। इसके अलावा समाज कल्याण के अंतर्गत आने वाली कई योजनाओं की सुविधा भी नगर निगम में दी जायेगी। राशन कार्ड बनाने की सुविधा भी नगर निगम जल्द शुरू करेगा। इसके अलावा नगर निगम अब अपना सीएसएसी सेंटर भी संचालित करेगा जिसमें सीएससी सेंटर से मिलने वाली सभी सुविधायें आम जनता को उपलब्ध करायी जायेंगी। महापौर ने कहा हमने वायदा किया था, कि नगर निगम केवल सड़क, नाली और सफाई तक ही समिति नहीं रहेगा बल्कि इससे उपर उठकर विकास के नये आयाम स्थापित किये जायेंगे। जनता से किया गया यह वायदे के अनुरूप नगर निगम रूटीन के कार्यों से हटकर नये काम कर रहा है।

पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि एक साल के भीतर नगर निगम रूद्रपुर को तीसरा बड़ा पुरस्कार मिलने जा रहा है। इससे पहले नगर निगम को दो बड़े पुरस्कार स्कॉच पुरस्कार और सुंदर लाल बहुगुणा पुरस्कार भी मिल चुका है। अब निर्मल नगर पुरस्कार मिलना शहरवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है इसमें और सुधार लाने के लिए जल्द ही नगर निगम को कूड़ा उठाने वाली 25 नई गाड़ियां मिलने वाली है। हमारा प्रयास शहर को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। आने वाले समय में भी स्वच्छता, जल प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट निपटान और हरियाली जैसे विषयों पर निगम सक्रियता से कार्य करता रहेगा। नागरिकों की भागीदारी से ही रूद्रपुर को ‘स्मार्ट, स्वच्छ और सस्टेनेबल सिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, पार्षद राजेश जग्गा, पार्षद सुशील चौहान, पारस चुघ आदि भी मौजूद थे।

Check Also
Close