Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

देवभूमि गढ़वाल बच्छणस्यूं में डौंन्डियों कालिका के नव निर्मित मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन,भक्तों का उमड़ा जनसैलाब


गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल/रुद्रप्रयाग। देवभूमि गढ़वाल की पावन धरती बच्छणस्यूं में नवरात्र की शुभ बेला पर मां भगवती डौंडियों कालिका के नव निर्मित मंदिर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य और लोक संस्कृति की परंपराओं से रची-बसी यह भूमि इस भव्य धार्मिक आयोजन में भक्तों की आस्था और उल्लास से गूंज उठी। मां भगवती डौंडियों कालिका जिन्हें दक्षिण कालिका के रूप में भी पूजा जाता है,ऐतिहासिक एवं पौराणिक सिद्धपीठ के नाम से विख्यात हैं। मंदिर के शिलालेख और लोक परंपराओं के अनुसार इसकी स्थापना लगभग संवत् 1741 (341 वर्ष पूर्व) खाती गुसाई वंशजों के गामा पहलवान द्वारा की गई थी। गुसाई परिवार माता को आकसेरा मायके की मान्यता से पूजता है। मंदिर के पुजारी कंडारस्यूं सरणा क्षेत्र से हैं,जबकि हवन-पूजन का दायित्व कांडई (चमोली) के पंडितों द्वारा निभाया गया। चल मूर्ति की पूजा-अर्चना परंपरागत रूप से खाती गुसाई परिवार द्वारा की जाती है,जिनमें अमर सिंह गुसाई,शिव सिंह गुसाई, कोतवाल सिंह गुसाई,शिक्षक जसपाल सिंह गुसाई,दयाल सिंह गुसाई,गजपाल सिंह गुसाई और कुंवर सिंह प्रमुख रूप से सम्मिलित थे। दुर्गा अष्टमी व नवमी के पावन संयोग पर नव निर्मित गर्भगृह में मां काली की शीला प्रवेश हुई। विपिन चमोली और महावीर प्रसाद पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण,कलश पूजन और हवन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। ढोल-दमाऊं की गूंज,देवी जयकारों और शंखनाद से डौंडियोंखाल भक्तिमय हो गया। मंदिर उद्घाटन में क्षेत्रीय महिला ध्याणियों ने पारंपरिक वेशभूषा और मंगल गीतों से आयोजन की शोभा बढ़ाई। भक्तों ने फूलमालाओं और चुनरी से मां का श्रृंगार कर कीर्तन-भजनों से पूरे परिसर को गूंजायमान कर दिया। ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रकाश चमोली ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मां भगवती कालिका भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। उनकी कृपा से जीवन में सुख,शांति और समृद्धि आती है। शिक्षक जसपाल सिंह गुसाई ने श्रद्धा भाव से कहा जो भी सच्चे मन और निष्कलुष भाव से माता के चरणों में आता है,उसके जीवन में नए उत्साह और शक्ति का संचार होता है। यह मंदिर हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। मनोरम पहाड़ियों के बीच बांज,बुरांश और देवदार के घने जंगलों के समीप स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की सीमा पर बसा यह मंदिर,न केवल धार्मिक दृष्टि से,बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। नव मंदिर उद्घाटन अवसर पर बच्छणस्यूं धारकोट ग्रामवासियों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। डौंडियों कालिका मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष शम्भू सिंह,कोषाध्यक्ष हरी सिंह और संरक्षक रविन्द्र सिंह नेगी ने भंडारे का संचालन किया। भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर सामूहिक आस्था का आनंद साझा किया। मंदिर समिति ने इस डौंडियोंखाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की अपील की है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी,उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत से निवेदन किया कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिया जाए। यह मंदिर कंडारस्यूं-बच्छणस्यूं क्षेत्र का प्रमुख देवालय है। यहां हर वर्ष 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक विशाल मेला लगता है। परंपरा के अनुसार देवी के निशान केवल गुसाई परिवार द्वारा ही उठाए जाते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि ढोल-दमाऊं की थाप पर मां भगवती अवतरित होकर भक्तों को शुभफल और आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

Check Also
Close