Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

गौरव सैनानी एसोसिएशन ने बढ़ाया आपदा पीड़ितों की ओर मदद का हाथ


गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। आपदा की मार झेल रहे पहाड़ी अंचल के पीड़ितों की पीड़ा को बांटने के लिए गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने सराहनीय पहल की है। एसोसिएशन की पांच सदस्यीय टीम ने जनपद पौड़ी के पाबों राठ क्षेत्र और चमोली जिले के थराली-देवाल क्षेत्र में पहुंचकर आपदा पीड़ित परिवारों को सहयोग राशि प्रदान की। पाबों राठ क्षेत्र के फलदौड़ी गांव निवासी चमन सिंह जिनका मकान हालिया आपदा में पूरी तरह से जमींदोज हो गया,आज जीवन संघर्ष कर रहे हैं। दुर्भाग्य से उनके दोनों पैर टूट गए हैं और वह इस समय श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महावीर राणा तथा श्रीनगर गढ़वाल अध्यक्ष सुनील गुसाईं स्वयं अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया। इसके बाद संगठन की ओर से 10 हजार रुपए की सहयोग राशि का चेक भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। अध्यक्ष सुनील गुसाई ने कहा कि गौरव सैनानी,जिन्होंने देश की रक्षा में अपने जीवन का स्वर्णिम समय बिताया,आज भी समाज सेवा में पीछे नहीं हैं। अपनी पेंशन से छोटी-सी राशि काटकर उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों के लिए जो सहयोग दिया है, वह मानवता और संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि एसोसिएशन आगे भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य जारी रखेगी। प्रदेश अध्यक्ष महावीर राणा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ सैनिकों के कल्याण तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के हर जरूरतमंद की मदद करना भी है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों से भी अपील की कि वे आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं। स्थानीय ग्रामीणों ने गौरव सैनानी एसोसिएशन के इस सहयोग को संकट की घड़ी में संबल बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और संगठन की इस पहल को अनुकरणीय करार दिया।

Check Also
Close