Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा जब्त


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के कड़े निर्देशों के तहत जनपद में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए श्रीनगर पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो वाहन को दबोचते हुए चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलियासौड़ क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन संख्या UK 11 TA 3129 (सफेद बोलेरो) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब की 11 पेटियां बरामद हुईं। पकड़ी गई शराब का ब्योरा इस प्रकार है 6 पेटी McDowell’s अंग्रेजी शराब (कुल 284 क्वार्टर),5 पेटी Solmate अंग्रेजी शराब (188 क्वार्टर एवं 11 बोतलें। वाहन चालक की पहचान विजय सिंह (25 वर्ष),निवासी ग्राम खैनोली थराली जनपद चमोली के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को सीज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। जनपद पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि समाज को नशे के जाल से बचाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध रूप से शराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also
Close