Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व की अग्रणी शक्ति,हर कार्यकर्ता निभाएगा अहम भूमिका–डॉ.निशंक


श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का आज भाजपा मंडल कार्यालय श्रीनगर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों की गूंज के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर माहौल उत्साह और जोश से सराबोर दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ.निशंक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे सशक्त राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अग्रणी स्थान पर खड़ा है। देश की पहचान और साख दुनिया में और अधिक सशक्त हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि पहले संगठन में समर्पण की कमी दिखाई देती थी,लेकिन आज भाजपा के पास एक से बढ़कर एक समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं,जिन पर पार्टी को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना होगा। डॉ.निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में कठिन परिस्थितियों में मिला था। यह हमारी धरोहर है और इसे और अधिक सशक्त और विकसित बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें और संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगली बार श्रीनगर आगमन पर वह विशेष बैठक के लिए समय निकालेंगे और कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक संवाद करेंगे। मंडल कार्यालय में उनके साथ उनकी सुपुत्री और पुत्र का भी जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने डॉ.निशंक का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन संगठन के लिए अमूल्य है। उन्होंने पुनः श्रीनगर आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि कार्यकर्ता उनके अनुभव से लगातार प्रेरणा लेते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया,जिसमें डॉ.निशंक ने विभिन्न मुद्दों पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया और संगठन की भावी रणनीति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती प्रसाद घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,जितेंद्र रावत,भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,आशा उपाध्याय,रेनू सुंदरियाल,अंजना डोभाल,गुड्डी गैरोला,सूर्य प्रकाश नौटियाल,उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल,मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close