Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

नशे के सौदागर पर पौड़ी पुलिस की करारी चोट-कीर्तिनगर पुल से स्मैक तस्कर गिरफ्तार,यूपी से श्रीनगर लाने की थी बड़ी साजिश


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जिले में नशामुक्त अभियान को गति देते हुए श्रीनगर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात्रि (30 सितंबर 2025) को थाना श्रीनगर पुलिस ने कीर्तिनगर पुल के पास से एक युवक को 5.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि यह युवक उत्तर प्रदेश के रामपुर से स्मैक लाकर श्रीनगर में सप्लाई करने की फिराक में था। सीओ श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कीर्तिनगर पुल के पास वाहनों की गहन चेकिंग की। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान पंकज सिंह रावत,निवासी उफल्डा (श्रीनगर गढ़वाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी स्कूटी को भी सीज कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि वह स्मैक को रामपुर (उत्तर प्रदेश) से लेकर आया था और इसे श्रीनगर क्षेत्र में खपाने की योजना थी। पुलिस अब अभियुक्त के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act,1985) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है। जिला पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में अब तक नशा तस्करी के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और कुल 9 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। यह कार्रवाई पुलिस के उस संकल्प को दर्शाती है जिसमें कहा गया है नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को नशे के जहर से बचाने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि जनपद में नशे की तस्करी और इसके अवैध कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का लक्ष्य नशामुक्त समाज बनाना है और इसमें किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Check Also
Close