Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

मुख्य रामलीला में मेघनाद वध तक की लीला का हुआ मंचन, आज गांधी पार्क में होगा रावण मरण और दशहरा

विधायक अरोरा नें की 11 लाख की घोषणा

रूद्रपुर- मुख्य रामलीला में विगत रात्रि रावण द्वारा मेघनाद को युद्धभूमि भेजना, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण को शक्ति लगना, राम विलाप, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना, मेघनाद का यज्ञ विध्वंस, मेघनाद रावण अंतिम मिलन, मेघनाद-सुलोचना संवाद, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, मेघनाद वध तक की सुंदर व भव्य लीला का आयोजन हुआ। विगत रात्रि की रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा नें दीप प्रज्जवलित कर किया।

आज के कार्यकम में श्री रामलीला कमेटी के सरपरस्त किच्छा

विधायक तिलक राज बेहड़ की गरिमामय उपस्थिति रही। रामलीला

कमेटी ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा को स्मृति चिन्ह

भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सभी अतिथिगणो

को माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक

नें रामलीला मैदान पर 11 लाख के विकास कार्यों की घोषणा भी

की।

आज गणेश वंदना, राम वंदना एवं हनुमान वंदना के बाद प्रारम्भहुयी लीला के प्रथम दृश्य में रावण को भाई कुंभकर्ण के मारे जाने की सूचना मिलती है तो वह अपने पराकमी पुत्र मेघनाथ को युद्धभूमि में भेजता है। मेघनाद एवं लक्ष्मण के बीच युद्ध होता है। मेघनाद लक्ष्मण पद मायावी अस्त्रों का प्रयोग करता है लेकिन हनुमान साये की तरह उसके साथ रहकर मेघनाद के तमाम अस्त्रों को लक्ष्मण के पास पहुंचनें से पहले ही काटते जाते है। मेघनाद अपनें सेनापति आकंपन को हनुमान को लक्ष्मण से दूर ले जानें को कहता है। आंकपन हनुमान को युद्ध के लिये ललकारता है और हनुमान से युद्ध करते करते उन्हें लक्ष्मण से दूर ले जाता है।
मेरे द्वारा अनेंकों अस्त्र चलाये जानें पर वह सब भी असफल हो गये। लक्ष्मण साक्षात शेषनाग का अवतार है। यह सुनकर रावण कहता है कि तुम भयभीत लग रहे हो, यह युद्ध रावण का है, इस रावण ही लड़ लेगा। जाओ जाकर महलो में आराम करो। मेघनाद कहता है कि पुत्र के जीवित रहते करेई पिता युद्धभूमि में जाये तो यह पुत्र के लिये लानत है। माना कि लक्ष्मण शेषनाग का अवतार है लेकिन अब मेघनाद अपने पिता की आन बान के लिये युद्धभूमि में जायेगा।

रावण अपने पुत्र मेघनाद को युद्धभूमि में भेजता है तो उसे विदायी देते समय दोनों की आंखें भर आती है। दरअसल दोनों को यह पता है कि इस युद्ध में मेघनाद का मारा जाना तय है। रावण बहुत भारी मन से अपने लाडले पुत्र को अपनी आंखों से दूर होते देखता रह जाता है। उसकी आंखों से झर-झर अश्रुधारा बहती रहती है।

इधर युद्धभूमि में एकबार फिर लक्ष्मण मेघनाद युद्ध होता है। दोनों ही पराक्रमी योद्धा एक दूसरे पर हमला बोल देतें है लेकिन आखिरकार लक्ष्मण के हाथों मेघनाद मारा जाता है।

आज राम की भूमिका में मनोज अरोरा, लक्ष्मण की भूमिका में गौरव राज बेहड़, हनुमान जी की भूमिका में सुशील गाबा, रावण की भूमिका में विशाल भुड्डी, मेघनाद की भूमिका में रमन अरोरा, विभीषण की भूमिका में सचिन आनन्द, गणेश भगवान की भूमिका में आशीष ग्रोवर, तारा की भूमिका में, सुषेण वैद्य मनोज मुंजाल, सुग्रीव- मोहन अरोरा, अंगद कनव गंभीर, तारा सुमित आनन्द, सुलोचना संजीव आनन्द नें शानदार अभिनय कर उपस्थित हजारो जनता का मन मोह लिया। संचालन मंच सचिव विजय जग्गा एवं संदीप धीर नें किया।

इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के संरक्षक किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर सीए, समन्यवयक नरेश शर्मा, श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, बीना बेहड़, विजय जग्गा, राकेश सुखीजा, अमित अरोरा बोबी,  पूरन रावत, राजेश छाबड़ा, सुभाष खंडेलवाल, ओम प्रकाश अरोरा, देवीशंकर अग्रवाल टिल्लू, केवल कृष्ण बत्रा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, अमित चावला आशीष मिड्ढा, मनोज गाबा, रघुवीर अरोरा, सुशील गाबा, चन्द्र सचदेवा, रवि बठला, संदीप धीर, कर्मचन्द राजदेव, पूर्वा बेहड़, अनीषा बेहड़, सौरभ राज बेहड़, शीतल गाबा, सानिया गंभीर, श्रीराम नाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी, महामंत्री गौरव तनेजा, कोषाध्यक्ष सचिन मुंजाल, संरक्षक मोहन लाल भुड्डी, सरपरस्त हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, राम कृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनन्द, गुरशरण बब्बर शरणी, निर्देशक (डायरेक्टर) गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, आशीष ग्रोवर आशू, अनिल तनेजा, मीडिया प्रभारी सुशील गाबा, सचिव राजकुमार कक्कड़, रमन अरोरा, मंच व्यवस्थापक मनोज अरोरा, सुभाष तनेजा, सचिन आनन्द, नरेश छाबड़ा, संजीव कामरा, सुशान्त चौहान, महेश गर्ग, विकास चोपड़ा, मनदीप अरोरा, राजकुमार नारंग, राजू साउंड वाले, आशमन अरोरा, कनव गंभीर, सन्नी, हैप्पी रंधावा आदि उपस्थित थे।

बाक्स 001- विधायक शिव अरोरा नें की 11 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

2

विगत रात्रि की लीला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचें क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा नें रामलीला मैदान पर विकास कार्यों हेतु 11 लाख की धनराशि की घोषणा करते हुये कहा कि इस आधुनिक युग में भी अपनी परंपराओं को सहेजते हुये श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्रीरामलीला का मंचन पूरी मर्यादा, गरिमा, के साथ जिस प्रकार मंचित किया जा रहा है, वह सराहनीय है। श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा एक माह से अधिक समयावधि तक अपने कारोबार, परिवार तथा निजी कार्यों को दरकिनार कर इस रामकार्य में पूरा वक्त देकर चंदा संग्रहण, स्टेज व्यवस्था, रिहर्सल आदि व्यवस्थाओं की नींव पर भव्य श्री रामलीला का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में जोड़े जा रहे नये बाल कलाकारों, नयी साज सज्जा को क्षेत्र की जनता को अपनी जड़ों से जुड़नें की अनुभूति हो रही है। विधायक शिव अरोरा के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, भाजपा नेता मनोज मदान, मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, सोनू वर्मा, मनोज मित्तल, जितेन्द्र संधू, मयंक कक्कड़, मोहित कक्कड़, डिंपी चोपड़ा, आदि मौजूद थे।

Check Also
Close