Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

गांधी जयंती पर ग्रामसभा-गांव की तरक्की और आत्मनिर्भरता की नई राह पर विकास योजनाओं पर मंथन


श्रीनगर गढ़वाल। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जनपद पौड़ी के विकास खण्ड खिर्सू की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) पर विशेष चर्चाएं आयोजित की गई। इसी क्रम में ग्रामसभा बलोड़ी-सरणा में बैठक हुई,जहां ग्रामीणों ने गांव की तरक्की और आत्मनिर्भरता की राह तय करने का संकल्प लिया। बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीणों को गाय पालन,बकरी पालन और मुर्गी पालन जैसी योजनाओं में लाभार्थी चयन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। यह पहल ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। ग्रामसभा में प्रशासक ईडीओ पंचायत कुंदन सिंह पुंडीर तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सोनम नेगी मौजूद रहे। उन्होंने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनीता देवी ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा ही लोकतंत्र की असली ताकत है और गांधी का सपना भी यही था कि गांव आत्मनिर्भर बनें। बैठक के बाद गांधी जयंती के अवसर पर गांव में स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर सड़क,आंगन और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। ग्रामवासियों ने यह संदेश दिया कि साफ गांव-स्वस्थ गांव ही गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने यह भी संकल्प लिया कि योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाकर गांव को तरक्की और आत्मनिर्भरता की नई राह पर आगे बढ़ाया जाएगा। गांधी के आदर्शों से प्रेरित यह पहल गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

Check Also
Close