Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

गड्ढामुक्त सड़कें प्राथमिकता-मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारियों को सख्त आदेश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग,लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उपजिलाधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिये कि सभी मार्गों पर कार्यों में तेजी लायी जाय और तय समय सीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करें। निरीक्षण के दौरान कहीं-कहीं पर कार्य प्रगति पर पाया गया,जबकि कुछ मार्गों पर कार्य अभी शुरू नहीं हुआ था। इस पर उपजिलाधिकारियों ने अधिशासी अभियंताओं को तत्काल गति लाने के निर्देश दिये हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने बुआखाल-पौड़ी,घुड़दौड़ी-देवप्रयाग और गजा-जाजल मार्ग का जायजा लिया,जबकि उपजिलाधिकारी श्रीनगर ने खिर्सू-खेड़ाखाल तथा पौड़ी-देहलचौरी मार्ग का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल ने नौगांवखाल-मुनाखाल और नौगांवखाल-चौबट्टाखाल मार्ग,उपजिलाधिकारी थलीसैंण ने चौरीखाल-नैणी मक और जल्लू-नैणी मार्ग,उपजिलाधिकारी धुमाकोट ने लिस्टियाखेत-खाल्यूडांडा और खाल्यूडांडा-भौन अपोला मार्ग,उपजिलाधिकारी चाकीसैंण ने एनएच बुआखाल-पैठाणी-सलोनधार तथा पाबौ के चंगीन-कुचोली मार्ग का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी सतपुली ने सतपुली-खैरासैंण-कांडाखाल और एकेश्वर-सतपुली मार्ग,उपजिलाधिकारी बीरोंखाल ने शहीद संदीप सिंह रावत मोटर मार्ग,उपजिलाधिकारी यमकेश्वर ने नालीखाल-बनचूरी-नैल कपोलकाटल और विट्ठल आश्रम-लक्ष्मणझूला मार्ग तथा उपजिलाधिकारी लैंसडाउन ने रिखणीखाल-देवियोखाल और सिद्धखाल-दुधारखाल मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सभी उपजिलाधिकारियों को जनपद की जिन सड़कों पर पैचवर्क का कार्य होना है,उनका निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति आमजन की परेशानी का कारण है,ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में सभी सड़कों पर पैचवर्क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विभागीय अभियंताओं द्वारा गड्ढों को भरने एवं सड़क की सतह को समतल करने का कार्य किया जा रहा है,ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। कई स्थानों पर मशीनरी और श्रमिकों को तैनात किया गया है तथा खराब हिस्सों की मरम्मत के साथ-साथ सड़क किनारे की जल निकासी व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जहां कार्य प्रारंभ हो चुका है,वहां गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो। साथ ही निरीक्षण के दौरान उचित गुणवत्ता नहीं पाये जाने पर दुबारा कार्य करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पैचवर्क इस प्रकार किया जाय कि आगामी बरसात में भी सड़कें सुरक्षित और मजबूत बनी रहें।

Check Also
Close