Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

शहीद सम्मान यात्रा-पौड़ी में तीन गांवों से शहीदों के आंगन से संग्रहीत की मिट्टी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शहीद सम्मान यात्रा के तहत जिला सैनिक कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आज विकासखंड पाबौ के तीन गांवों से शहीदों के आंगन से मिट्टी संग्रहित की गयी। यह मिट्टी 5 अक्टूबर को सम्मान के साथ लैंसडाउन कैंट में आयोजित होने वाले शहीद सम्मान समारोह में सुरक्षित रखी जाएगी,जिसके बाद इसे सैन्य धाम बनाने के लिए देहरादून भेजा जाएगा। सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (रि.) करन सिंह रावत ने बताया कि 2021 में पहले चरण में शहीदों के आंगन से लायी गयी मिट्टी को सैन्य धाम भेजा जा चुका है। दूसरे चरण में आज विकासखंड पाबौ के सलाना गांव में शहीद राम सिंह,धारकोट में शहीद विपिन गुसाईं और बिसल्ड में शहीद भूपेंद्र सिंह के आंगन से मिट्टी संग्रहीत की गयी। उन्होंने कहा कि इसे सम्मानपूर्वक 5 सितंबर को लैंसडाउन में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में रखा जाएगा और उसके बाद सैन्य धाम के लिये लैंसडाउन से देहरादून भेजा जाएगा। सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडाउन वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि लैंसडाउन क्षेत्र में सभी 26 शहीदों के आंगन से मिट्टी पहले ही संग्रहित की जा चुकी है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कलेक्ट्रेट परिसर से सैनिक कल्याण विभाग के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि शहीदों के आंगन से मिट्टी संग्रहीत की जा रही है और इसे सम्मान के साथ सैन्य धाम में उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी,मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल,मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close